फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी नें बाजाबांई में बैठक का आयोजन कर बैरीपतन तहसील को नौशेरा विधानसभा क्षेत्र के साथ रखने का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। बीडीसी अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बैरीपतन तहसील को नौशेरा विधानसभा क्षेत्र के साथ जोड़ने के विरोध में बैठक की। बैरीपतन तहसील के गांव बाजाबांई में सरपंचों पंचों तथा अन्य लोगों के साथ आयोजित की गई। अरुण शर्मा ने कहा कि तहसील सुंदरबनी का बहुत बड़ा हिस्सा होने के साथ-साथ इस तहसील का सुंदरबनी के साथ सीधा संपर्क है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग के समक्ष बैरीपतन तहसील नौशेरा विधानसभा क्षेत्र के साथ रखने की आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद कमीशन से बैरीपतन तहसील को सुंदरबनी के साथ नहीं रखकर नौशेरा विधानसभा क्षेत्र के साथ रखा। इससे बैरीपतन तहसील की पहचान को समाप्त करने का षडयंत्र रचा गया है। बैठक में मौजूद सरपंचों पंचों से उन्होंने कहा कि अगर बैरीपतन को सुंदरबनी के साथ रखने की उनकी मांग को नहीं माना गया तो मजबूर होकर वह सरपंचों पंचों को साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें