फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलों से फसलों पर खूब बरपा कहर

Fri, 18 Mar 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
हमीरपुर में बारिश के बाद खेतों में बर्बाद हुई गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरबनी उपजिला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार देर शाम हुई भारी बारिश के साथ ओले गिरने से हुए जानमाल के नुकसान का जायजा लेने के लिए सुंदरबनी नौशेरा के विधायक रविंद्र रैना ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा करके जायजा लेकर लोगों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम भारी बारिश के साथ ओले गिरने से हुए नुकसान की जानकारी मिलते ही सुंदरबनी नौशेरा के विधायक रविंद्र रैना ने मंगलवार की सुबह एसडीएम सुंदरबनी करतार सिंह ने राजस्व विभाग  तथा कृषि विभाग के आलाधिकारियों के साथ भजवाल, ब्यानीगाल, टांडा तला, चंगी कंगरयाल, ठंगर भलवाल मिनका अपर कांगड़ी का दौरा किया।

जानमाल के नुकसान का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों की फ सलों तथा माल मवेशियों का हुए नुकसान के जायजा लेने के लिए विशेष टीमों का गठन करके नुकसान की सूची तैयार करके आलधिकारियों तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि किसानों की सब्जियों, गेहूं तथा सरसों की फ सलों का शत प्रतिशत नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


इसके एवज मेें किसानों को छह माह का मुफ्त राशन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जैसे ही जायजा टीमें पूरा जायजा लेकर रिपोर्ट देंगी, तो किसानों को सरकार की तरफ  से हर संभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें