फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई विभाग लाचार, पानी का हाहाकार

Mon, 11 May 2015 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बहरोट क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने रविवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द सप्लाई को सुचारु बनाने की गुहार लगाई। लोगों ने विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।

स्थानीय निवासी अंजुम मिर्जा, सदाकत बट्ट, मकसूद अहमद, शकील चौधरी आदि ने बताया कि पिछले एक महीने में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन


कभी एक्सईएन कार्र्यालय में मिले ही नहीं तो कभी उन्होंने आश्वासन दिला कर वापस भेज दिया। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन

  
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पेयजल सप्लाई ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है।

इससे विशेषकर महिलाओं व युवतियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीएचई विभाग व जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन के भीतर सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें