फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई डेलीवेजरों का प्रदर्शन, हड़ताल जारी

Sat, 23 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर 40वें दिन भी पीएचई विभाग के देहाड़ीदार आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स, सीपी वर्कर्स और नीडबेस कर्मचारियों ने अपनी काम छोड़ो हड़ताल जारी रखी। शुक्रवार को राज्य सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारी सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, मंजीत सिंह, राउफ  बांडे, मकबूल हुसैन, संजय दत्ता, बलविंदर कुमार, मोहम्मद रफीक की अगुवाई में कर्मचारी शुक्रवार को एकत्रित हुए। उन्होंने दिन भर राज्य सरकार के खिलाफ  और अपनी मांगों के हक में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदीप कुमार ने राज्य सरकार खास कर पीएचई मंत्री और मुख्यमंत्री की कडे़ शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य भर में पिछले चालीस दिनों से कर्मचारी वेतन बढ़ाने, नियमित समय   पर वेतन देने को लेकर हड़ताल  पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें