फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगे की मरम्मत के लिए प्रदर्शन

Wed, 14 Jan 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड नं. सात और आठ के लिए बनाए गए कब्रिस्तान का एक तरफ वाला डंगा सितंबर माह में आए बाढ़ की भेंट चढ़ गया था, लेकिन चार माह बाद भी डंगे की मरम्मत नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में कड़ा रोष था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मंगलवार को जिला प्रशासन और नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर कड़ा रोष प्रकट किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी रियाज अहमद ने बताया कि चार में एक डंगे की भी मरम्मत नहीं करवाई गई है।

इससे साफ लगता है कि प्रशासन को आम जनता का कोई ध्यान नहीं है। आलम यह है कि कब्रिस्तान में डंगा बहने के बाद अब कब्रों के ऊपर की मिट्टी भी उखड़ने लगी है।
विज्ञापन


निसार हुसैन ने बताया कि कई बार जिला प्रशासन से डंगे की मरम्मत करवाने की अपील की गई, लेकिन किसी ने कोई कदम नहीं उठाया। हर रोज थोड़ी-थोड़ी मिट्टी खिसक रही है और डंगे का बहना अभी भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू नहीं करवाया गया तो लोग सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें