फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर उबले नागरिकों का प्रदर्शन

Fri, 16 Jan 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बडून क्षेत्र में पीएचई सप्लाई करीब तीन हफ्तों से ठप होने के चलते लोगों में काफी रोष है। वीरवार को स्थानीय लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस अवसर पर गुस्साए लोगों ने पीएचई विभाग द्वारा बनाए गए डगवेल पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विभाग ने डगवेल बना कर लोगों के घरों में पेयजल पहुंचाने की योजना बनाई थी। लेकिन अकसर इससे पानी सप्लाई करने वाली मोटर खराब रहती है।
 
वसीम मिर्जा ने बताया कि महीने में केवल आठ से दस दिन तक ही मोटर चलती है, फिर खराब हो जाती है। पिछले तीन हफ्तों से मोटर खराब होने से हमारे घरों में पीएचई सप्लाई से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन


रशीद बट्ट ने बताया कि कई बार पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय जा कर मोटर की मरम्मत करवा कर सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिलाया गया है।

बिना पीएचई सप्लाई के हमारे पास पीने के पानी का और कोई साधन नहीं है। हैंडपंप भी पिछले काफी समय से खराब पड़ा है। बिना पीएचई सप्लाई के लोगों के घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं है।

इससे विशेष कर महिलाओं और स्कूल कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन के भीतर नई मोटर लगा कर सप्लाई को सुचारु नहीं बनाया गया तो लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें