फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर भड़के बाढ़ पीड़ित

Sun, 26 Oct 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ और बारिश के प्रकोप के बाद अब पीड़ित परिवारों को राज्य सरकार और जिला प्रशासन की उपेक्षा की मार झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार शहर के सलानी क्षेत्र के पांच परिवार बाढ़ में घर बहने के बाद बेघर हो गए थे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा शहर के नए बस अड्डे पर उन्हें दो टेंट लगा कर सर छुपाने के लिए जगह प्रदान की थी। लेकिन पिछले करीब डेढ़ माह से पांचों परिवार जिला प्रशासन की ओर से प्रदान की जाने वाली राहत सामग्री का इंतजार कर रहे हैं।

शनिवार को गुस्साए लोगों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना कड़ा रोष प्रकट किया। इस अवसर पर पीड़ित परिवारों के सदस्य अरशाद अहमद ने बताया कि उन्हें अभी तक सरकार की ओर से जारी मफ्त राशन का एक दाना भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


एक बार टेंट देने के बाद दोबारा किसी ने उनकी कोई खबर नहीं ली। मोहम्मद फारूक ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से परिवार के व्यक्ति दिन भर मजदूरी कर अपने बच्चों का पेट पाल रहे हैं। कई दिनों से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाए हैं। बच्चों के स्कूल की फीस तक नहीं दी गई है।

जहां एक तरफ उन्हें आगे आने वाली भीषण और कमर तोड़ सर्दी की चिंता सता रही है तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता भी परेशान कर रही है। राज्य सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए इकबल अहमद ने बताया कि मुख्य मंत्री ने घोषणा की थी कि सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों को छह माह का मुफ्त राशन मुहैया करवाया जाएगा, लेकिन हमें अभी तक किसी ने कुछ मुहैया नहीं करवाया।
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुएा कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह बच्चों के साथ सड़क पर बैठ कर धरना देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें