राजोरी। जिला साइबर जांच इकाई ने ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में 4.48 लाख रुपये की राशि बरामद की है। जिला साइबर जांच इकाई को ऑनलाइन धोखाधड़ी की 6 अलग-अलग शिकायतें मिली थीं। इसके बाद साइबर क्राइम टीम ने मामले की जांच शुरू की।
टीम ने जांच के बाद ऑनलाइन धोखाधड़ी की राशि बरामद करने में सफलता हासिल की है। जिला साइबर जांच इकाई ने नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट करने या www.cybercrime.gov.in या जिला साइबर जांच इकाई राजौरी हेल्पलाइन नंबर- 9541900755 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की अपील की है। संवाद