फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में एक की मौत, पांच जख्मी

Fri, 08 Jan 2016 01:34 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरनकोट तहसील में वीरवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत को नाजुक देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपजिला अस्पताल सुरनकोट में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहला सड़क हादसा सुरनकोट तहसील के बफलियाज क्षेत्र में हुआ। वहां जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे स्थानीय युवक तोयब खान को जोरदार टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तोयब को बफलियाज प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। वहां से उपचार के बाद उसे सुरनकोट भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर स्थित गांव जड़ांवाली गली में हुआ।

मेंढर से सुरनकोट की तरफ  आ रही आल्टो कार नंबर जेके12ए-0549 अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी, जिससे उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आसिफ  इकबाल (24), असरार अहमद (23), असद इकबाल (23), यासिर अहमद (24), इफ्तिखार अहमद खान (45) सभी निवासी गोल्द मेढ़र शामिल हैं।

 सभी को लोगों ने कड़ी मशक्कत से कार से निकालकर उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। वहां इफ्तिखार अहमद की हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। बीएमओ डॉ. परवेज अहमद खान ने कहा कि यहां के घायलों की हालत स्थिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें