फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Jan 2016 01:32 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संकट से परेशान दरहाल तहसील के टोपा क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले दो हफ्तों से उनके क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली गुल है।

लोगों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वे दो हफ्तों से विभाग के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


लिहाजा उन्हें विभाग की कानों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि बिजली दो हफ्तों से बंद है लेकिन बिल पूरे महीने का आएगा। अगर दो दिन में ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो वे उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें