फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ पहाड़ों पर बरसे ओले

Sat, 26 Mar 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
बार‌िश से क्ष‌त‌िग्रस्त पक्काटाला रोड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। वीरवार की रात से ही तेज बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को दिन भर झमाझम बारिश हुई। पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं।
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। दूरदराज के इलाकों के लोग भी परेशान रहे। बारिश के चलते बाजारों में रौनक गायब रही। हर किसी ने अपने घर में ही रहना बेहतर समझा। जिले के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरे हैं। बुद्धल, थन्नामंडी, कोटरंका, दरहाल और कालाकोट तहसीलों के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश हुई है।

ओले भी गिरे हैं। पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने के कारण लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में बिजली की कटौती से भी लोग परेशान हो रहे हैं। पुंछ जिले में भी अचानक शुरू हुई भारी वर्षा से तापमान नीचे चला गया। अप्रैल का महीना शुरू  होने को है, लेकिन बारिश रुक रुककर हो रही है। गौरतलब है कि दो दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार शाम करीब 4 बजे जोरदार वर्षा शुरू हो गई जो देर रात तक जारी थी।  सुंदरबनी और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हुई। बारिश ने किसानों का फिर चिंता बढ़ा दी हे। किसानों का कहना है कि बीते सप्ताह क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिशों से भारी नुकसान हुआ है। अगर फिर से भारी बारिश होती है तो बची खुची फसल भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें