फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा वाहन, एक की मौत

Sat, 28 Nov 2015 08:37 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर क्षेत्र में राजोरी थन्नामंडी मार्ग पर शनिवार शाम को एक तेज रफ्तार मेटाडोर ने एक वाहन को टक्कर मार दी। जिससे वाहन करीब सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में जहां एक यात्री की मौत हो गई तो वहीं वाहन के ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ड्राइवर की हालत गंभीर होेने के चलते डॉक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेटाडोर थन्नामंडी से राजोरी की ओर जा रही थी। इस दौरान फतेहपुर क्षेत्र में वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में मेटाडोर ने टक्कर मार दी।

मेटाडोर की टक्कर से वाहन फिसल का करीब सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। चश्मदीदों के मुताबिक मेटाडोर के चालक ने मैजिक को टक्कर मारने के बाद चलती मेटाडोर से छलांग लगा कर फरार हो गया। इस दौरान मेटाडोर भी खाई की ओर जा रही थी तभी सहचालक ने ब्रेक लगाकर मेटाडोर को रोका।
विज्ञापन


जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं वाहन सवार मोहम्मद इकबाल निवासी दोदासनपाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर तालीम हुसैन निवासी साज और नुसरत परवीन निवासी फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों का उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार ड्राइवर की हालत गंभीर होने के चलते उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। वहीं मामले में पुलिस ने मेटाडोर को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें