फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी के मनूरगाला में सड़क पर पलटा तेल से भरा टैंकर

Fri, 19 Jul 2024 05:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्धल-राजोरी सड़क पर फिसलन बढ़ने से 6 घंटे ठप रहा यातायात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। राजोरी-बुद्धल सड़क पर मनूरगाला इलाके में बुधवार रात को दो बजे तेल टैंकर सड़क पर पलट गया। इस कारण 6 घंटे तक बुद्धल-कोटरंका-राजोेरी सड़क पर यातायात ठप रहा।

जानकारी के अनुसार तेल टैंकर बुद्धल की ओर जा रहा था। मनूर गाला में एक मोड़ पर संतुलन खोने के कारण सड़क पर पलट गया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन तेल टैंकर से लीक होने पर फिसलन के कारण वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार सुबह राजोेरी से दमकल वाहन और पुलिस टीम ने मनूरगाला पहुंचकर संयुक्त ऑपरेशन चलाकर साफ-सफाई का काम शुरू किया। छह घंटे बाद टैंकर को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें