क्षेत्र के ग्रामीणों से बातचीत कर धैर्यपूर्वक सुनीं परेशानियां और जानीं आकांक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी । जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने (जीओसी) रोमियो फोर्स मनीष गुप्ता ने वीरवार को राजोरी के थन्नामंडी का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों और समुदाय के बुजुर्गों के साथ बातचीत की। सैन्य अधिकारी ने क्षेत्रोें में अमन शांति और स्थिरता के लिए सेना की प्रतिबद्धता दोहराई और स्थानीय लोगों से अमन शांति और आपसी भाईचारे मे अपना अहम योगदान देने की अपील की।
अधिकारी ने सेना को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की। इस दौरान क्षेत्रोें में विकास को बढ़ावा देने के लिए सांप्रदायिक सौहार्द्र पर बल दिया। उन्होंने क्षेत्रों के विकास के लिए और आम जनता की भलाई के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि ऐसे इलाकों मे अमन शांति बहाल रखने के साथ साथ क्षेत्रोें में आम जनता को
बेहतर जीवन प्रदान करने के लिए भारतीय सेना कई कदम उठा रही
है और जनता की भलाई के कार्यों का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
जीओसी ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सामुदायिक समर्थन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। थन्नामंडी के गांवों की आबादी की वैध चिंताओं और आकांक्षाओं को भी धैर्यपूर्वक सुना।