फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी के नौशेरा में अब तीन ड्रोनों की घुसपैठ का षड्यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोेरी। जिले के नौशेरा सेक्टर में वीरवार की रात एलओसी पर आतंकी घुसपैठ के षड्यंत्र के बाद पाकिस्तान की ओर से एक और बड़ी नापाक कोशिश की गई। तीन ड्रोनों ने भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद तीनों वापस चले गए।

वीरवार रात करीब 9:15 बजे रूमीधारा क्षेत्र में संदिग्ध आतंकी बैग के साथ आगे बढ़ता हुआ दिखाई दिया था। फायरिंग के दौरान वह भाग निकला था।इसके कुछ देर बाद तीन ड्रोनों की घुसपैठ की कोशिश की गई। जवानों ने तुरंत काउंटर-ड्रोन सिस्टम को सक्रिय किया। घटना के बाद शुक्रवार देर शाम तक इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि इन ड्रोन का घुसपैठ की कोशिश से कोई संबंध है या नहीं। घुसपैठ और ड्रोन गतिविधि सामने आने के बाद नौशेरा सेक्टर के साथ सुंदरबनी और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, एलओसी के पार से संदिग्ध गतिविधियों और हथियारबंद लोगों की गतिविधियां बढ़ी हैं। सूत्रों के अनुसार राजोरी के नौशेरा तथा पुंछ के बालाकोट क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां और आवाजाही बढ़़ी है। नौशेरा, सुंदरबनी और एलओसी से सटे इलाकों के ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, ड्रोन, असामान्य आवाजाही या अन्य संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा बलों अथवा स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें