फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं मिलने पर टीएसओ को नोटिस

Mon, 18 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम कोटरंका ने उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के टीएसओ को लापरवाही करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। टीएसओ गणतंत्र दिवस पर आयोजित बैठक में भी गैर हाजिर रहे थे। 
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार कोटरंका सब डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को सरकारी राशन की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने इस संबंध में कई बार एसडीएम से शिकायत भी की थी।
विज्ञापन


एसडीएम कोटरंकर सुखपाल सिंह ने विभाग के तहसील सप्लाई अधिकारी (टीएसओ) को शो कॉज नोटिस जारी कर चार दिन में जवाब मांगा है।

एसडीएम ने नोटिस में कुछ दिन पहले गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित बैठक में भी टीएसओ के गैर हाजिर रहने का हवाला भी दिया है।

इसके अलावा एसडीएम ने लिखा है कि टीएसओ का कार्यालय भी अधिकतर बंद ही रहता है। लोगों को टीएसओ कार्यालय के बाहर इंतजार करते देखा जाता है।

न तो कार्यालय समय पर खुलता है और न ही लोगों को समय पर सरकारी राशन मुहैया हो पाता है। गणतंत्र दिवस को लेकर भी टीएसओ गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

इस प्रकार से लापरवाही बरतने का कड़ा नोटिस लेते हुए टीएसओ से चार दिन में जवाब तलब किया है। यदि जवाब संतोष जनक नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें