फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्करवाल समुदाय के लोगों ने निकाली विरोध रैली

Sun, 17 Jan 2016 05:40 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बक्करवाल समुदाय के लोगों ने शनिवार को विरोध रैली निकाल जोरदार प्रदर्शन किया। बक्करवाल वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित विरोध रैली में भारी संख्या में बक्करवाल समुदाय के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


समुदाय के लोग चिल्ड्रन पार्क से रैली निकाल गुज्जर मंडी चौक से होते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। डीसी कार्यालय के बाहर जमकर उन्होंने राज्य की पूर्व भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसोसिएशन के अध्यक्ष मीर कमर हुसैन ने बताया कि पिछले कई वर्षों से अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

उनकी मुख्य मांगे गुज्जर सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन कर इस बक्करवाल समुदाय के लोगों को सदस्य बनाना, बक्करवाल बच्चों के लिए बनाए गए मोबाइल स्कूलों में शिक्षकों को नियुक्त करने के साथ अन्य सुविधाएं प्रदान करना हैं। उन्होंने कहा कि बक्करवाल समुदाय की दोबारा से जनगणना की जाए और कोटे अनुसार राशन प्रदान किया जाए।
विज्ञापन


समुदाय के पशुओं के लिए नए पशु अस्पताल खोलना आदि शामिल हैं। वहीं उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में डीसी को एक ज्ञापन सौंप चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो लोग बडे़ पैमाने पर आंदोलन छेड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें