सीएपीडी मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली खवास पहुंचे
- फोटो : Amar Ujala
दूरदराज के क्षेत्रों में जनता को पेश आ रही दिक्कतों को जानने के मकसद से सीएपीडी मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली वीरवार को खवास पहुंचे। वहां उन्होंने प्रशासन को कड़े दिर्नेश दिए कि वह नोडल अधिकारी को दूरदराज क्षेत्रों में भेजें।
अपने दौरे के दौरान मंत्री जुल्फिकार ने सीएपीडी डायरेक्टर जीएस चिब, डीसी राजोरी शब्बीर अहमद बट्ट, एडीसी मुमताज चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में डलेरी, गुंडा, बेईनंबल क्षेत्रों में लोक शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया। इन अवसर पर मंत्री को अपनी परेशानियों से अवगत करवाते हुए ग्रामीणों ने सरकारी राशन की भारी किल्लत के अलावा पेयजल, बिजली व सड़कों की खसता हालत से निजात दिलाने की गुहार लगाई।
मंत्री इन परेशानियों को दूर करने के निर्देश देते हुए डीसी से कहा कि वह दूरदराज के क्षेत्रों में नोडल अधिकारी भेजें और जनता की परेशानियों को दूर करें। मंत्री ने मुफ्ती मोहम्मद सईद खाद्य हकदारी योजना को गरीब जनता के लिए एक वरदान करार देते हुए जनता से कहा कि इससे उनकी राशन की समस्या का समाधान हो पाएगा।
वहीं कोटरंका खवास सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 76 करोड़ रुपये के फंड उपलब्ध होने की बात कहते हुए कहा कि जल्द ही सड़क का काम शुरू हो जाएगा।