फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने दिया धरना

Thu, 09 Mar 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,राजोरी
विज्ञापन
file photo - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में काम कर रहे एनएचएम के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी सीएमओ कार्यालय राजोरी में धरना दिया।
विज्ञापन


ऑल जेएंडके एनएचएम इंलाइज एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित धरना-प्रदर्शन में हड़ताल कर रहे कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं इस अवसर पर सरकार और विभाग के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने बताया कि सरकार उनसे स्थायी कर्मियों को तरह काम ले रही है, लेकिन हमें सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।

अपनी मांगों को लेकर जानकारी देते हुए कर्मियों ने बताया कि उन्हें स्थायी करना, इक्वल पे फॉर इक्वल वर्क, एसआरओ 255 को लागू करना, मेटरनिटी अलाउंस, और रिस्क अलाउंस व हेल्थ बीमा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों में अपनी मांगों के समर्थन में बैनर लिए हड़ताल कर्मियों ने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि सरकार उनके साथ भेदभाव नहीं करे और पूरा अधिकार दे। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिन में सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया, तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें