फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने दिखाए करतब

Wed, 13 Jan 2016 01:05 AM IST
सुंदरबनी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ठंडा पानी की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने बड़े करतब दिखाए।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सभी ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। सुंदरबनी नगर से तीन किलोमीटर दूर ठंडा पानी स्थित गुरुद्वारे से सुबह 11 बजे नगर कीर्तन निकाला गया।

इसमें ठंडा पानी गरचौला समेत अन्य गांवों के लोग शामिल हुए। दोपहर एक बजे नगर कीर्तन सुंदरबनी नगर के गुरुद्वारे में पहुंचा। यहां पर सुंदरबनी, टांडा बयानीगाला बाजाबांई आदि गांवों से आए लोगों नें नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही गुरुद्वारे में भोग लगाया गया। पूरे रास्ते में गतका पार्टी ने तरह-तरह के करतब दिखाकर सबको आकर्षित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें