फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, राशन के लिए बिफरे ग्रामीण

Tue, 12 Jan 2016 08:20 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्धल क्षेत्र के लोग बिजली और सरकारी राशन की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। समस्या को लेकर लोगों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय के बाहर बिजली और सीएपीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने दोनों विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उन्हें दो महीने से सरकारी राशन नहीं मिला है। बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। सरपंच बदर दीन मलिक समेत मोहम्मद ताज, नसीर अहमद, शाहिद इकबाल आदि ने बताया कि सरकारी राशन नहीं मिलने से उनके घरों मे भूखे रहने की नौबत आ गई है।

बीपीएल परिवारों को भी दोमहीने का राशन नहीं मिला है। गरीबों को बाजार से महंगे दाम पर राशन खरीदना मुश्किल भरा है। उन्होंने कहा कि विभाग के एक भी सरकारी डिपो पर राशन नहीं है। बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते कहा कि रोज सिर्फ दो या तीन घंटे ही बिजली दी जाती है।
विज्ञापन


इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। तहसीलदार खुर्शीद तांत्रे ने प्रदर्शनकारी को भरोसा दिया कि वह संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द समस्याओं के समाधान के प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें