संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। नगर के सरकारी डाक बंगले में वीरवार को डीआईजी यातायात विभाग श्रीधर पाठक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें उन्होंने चालकों और आम लोगों को यातायत नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
राजोरी-पुंछ के दौरे के लिए जा रहे डीआईजी यातायात ने कहा कि सभी लोग अगर यातायात नियमों का पालन करें तो सड़क हादसों की संभावना कम हो जाएगी। अकसर देखा गया है कि लोग अपने छोटे बच्चों को वाहन चलाने के लिए दे देते हैं, जिससे कि हादसों का ग्राफ बढ़ जाता है। वहीं, लाइसेंस नहीं होने के कारण अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लाइसेंस होने के बावजूद भी बच्चों को वाहनों को चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। वहीं इस मौके पर मिनी बसों और अन्य वाहनों के चालकों से लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज भी अपने साथ रखने पर जोर दिया।