फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: माय भारत ने विक्रांत शर्मा को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा सहभागिता और सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। युवा सहभागिता और सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विक्रांत शर्मा को माय भारत युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान स्टेट लेवल रिसोर्स पर्सन/फ्रीलांसर एक्टिविस्ट के रूप में युवाओं को जोड़ने, उन्हें सशक्त बनाने और विभिन्न युवा-केंद्रित गतिविधियों को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान यंग इंडिया-खेलो इंडिया डायलॉग के दौरान प्रदान किया गया, जिसका आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान जम्मू के सभागार में किया गया। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विक्रांत शर्मा को सम्मान-पत्र केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रदान किया। कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक युद्धवीर सेठी, आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रोफेसर बीएस सहाय तथा माय भारत जम्मू-कश्मीर के स्टेट डायरेक्टर नितिन हंगलू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें