फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ, सांबा में भी हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ/सांबा। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकतें लगातार जारी हैं। पुंछ और सांबा जिलों में शनिवार को पाकिस्तानी ड्रोन की संदिग्ध घुसपैठ के बाद हाई अलर्ट है। शुक्रवार को राजोरी जिले की नौशेरा सेक्टर में तीन पाकिस्तानी ड्रोनों की घुसपैठ देखी गई थी। इसके पहले एक संदिग्ध इसी सेक्टर में घुसपैठ की फिराक में था, जिसे सेना के जवानों ने फायरिंग कर भगा दिया था।
शनिवार तड़के पुंछ के उप जिला मेंढर के बालाकोट सेक्टर में एक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की। कुछ देर तक भारतीय हवाई क्षेत्र में रहने के बाद ये वापस पीओके की तरफर लौट गया। इसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने दिन भर सघन तलाशी अभियान चलाया कि कहीं ड्रोन के जरिए हथियार या नशीला पदार्थ तो नहीं गिराया गया है। हालांकि, तलाशी में कुछ बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ड्रोन गतिविधियों के इनपुट मिलने के बाद सांबा जिले में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सेना के गश्ती और बख्तरबंद वाहन दिन-रात सीमावर्ती क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। बीएसएफ ने संवेदनशील इलाकों, नदी-नालों और घुसपैठ के पुराने मार्गों पर स्थायी नाके स्थापित कर निगरानी बढ़ा दी है। रात के समय बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त गश्त जारी है।
विज्ञापन

सुरक्षाबल स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठकें कर उन्हें सतर्क कर रहे हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु के दिखने पर तुरंत सूचना दें। इसके अलावा, उधमपुर के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया आशंका के मद्देनजर पहाड़ी क्षेत्रों में भी पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें