फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटरंका के दराज गांव से लापता किशोरी राजोरी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की कोटरांका तहसील के दूरदराज गांव से तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी को पुलिस ने मंगलवार को राजोेरी के सैलानी क्षेत्र से बरामद किया है। उसके परिवार वालों ने आशंका जताई थी कि बच्ची को तेंदुआ उठाकर ले गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया है कि तीन दिन पहले 14 वर्षीय एक किशोरी अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के अभिभावकों और अन्य परिजनों ने बताया था कि सुबह-सुबह बच्ची अपने घर से बाहर निकली थी कि तेंदुआ उसे उठाकर ले गया। जिसके बाद बड़े पैमाने पर पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन फोर्स, पुलिस और सेना ने मिलकर दो दिन तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बच्ची का कोई अता पता नहीं चला था। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की तो पाया कि परिवार में किसी घरेलू झगड़े के चलते बच्ची घर से भाग निकली थी। पुलिस का कहना है कि परिवार को इस बात की जानकारी भी थी, लेकिन उन्होंने पुलिस को गुमराह किया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछा की तो राज खुला और कुछ अन्य पहलुओं पर गौर करने के बाद पुलिस ने किशोरी को राजोरी के नए बस अड्डे सैलानी इलाके से बरामद कर लिया। वही पुलिस मामले की आगे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें