राजोेरी। जिला विकास परिषद अध्यक्ष चौधरी नसीम लियाकत ने राजोरी की सोकर पंचायत का दौरा किया, और वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए प्रगति में तेजी लाने पर जोर दिया।
दौरे पर डीडीसी अध्यक्ष ने पीएमजीएसवाई के तहत बन रही राजोेरी-खुरड-सोकर सड़क सहित पीएमजीएसवाई, जल शक्ति और पीडब्ल्यूडी सेक्टर के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियरों को एक सप्ताह के भीतर सड़क पर लंबित काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्हें निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के लिए कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा।
परियोजनाओं पर कार्य निष्पादित करते समय गुणवत्ता बनाए रखने पर भी बल दिया गया। डीडीसी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की प्रगति की निगरानी के लिए नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करने के लिए भी कहा। अध्यक्ष ने कार्यों के निष्पादन में बाधक विकासात्मक बाधाओं को भी संज्ञान में लेने को कहा, ताकि व्यापक जनहित में इनका समय रहते समाधान किया जा सके।