फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत कार्यों के निष्पादन के लिए 1942.80 करोड़ रुपये की योजना को अंतिम रूप दिया गया। डीसी ने परियोजनाओं को समयबद्

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। जल जीवन मिशन के तहत जिला कार्य योजना को अंतिम रूप देने और चर्चा करने के लिए उपायुक्त विकास कुंडल ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएपी के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श के दौरान, अधीक्षण अभियान (एसई) हाइड्रोलिक्स ने घरों में शत-प्रतिशत नल जल कवरेज के लक्ष्य सहित जल जीवन मिशन के विजन, उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1942.80 करोड़ रुपये की 293 विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तावित है। योजना में पशुओं के प्रयोग के अलावा घरों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पीएचसी और अन्य प्रतिष्ठानों की पेयजल जरूरतों को पूरा करने की योजना है। बैठक में गहन योजना को अंतिम रूप दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीडीसी पवन कुमार, डीएफओ अर्शदीप सिंह, सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, एसई हाइड्रोलिक्स जेपी सिंह, सीईओ शैलेश कुमारी, सीएमओ डॉ. अब्दुल हामिद जरगर, एक्सईएन जल शक्ति मुश्ताक अहमद, एक्सएन बशीर मोहम्मद और अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें