फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी राजोरी ने छात्रवृत्ति मामलों की स्थिति की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव (एनएफसीएच) योजना के तहत छात्रवृत्ति मामलों की स्थिति की बुधवार को समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरी स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

बैठक में डीएसडब्ल्यूओ ने बताया कि योजना के तहत सांप्रदायिक, जाति, जातीय या आतंकवादी हिंसा के शिकार बच्चों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
योजनांतर्गत छात्रवृत्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए बैठक में बताया गया कि योजनांतर्गत छात्रवृत्ति के 19 प्रकरण चिह्नित किए गए हैं तथा सूची एनएफसीएच को भेजी जायेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पात्र लाभार्थी योजना के दायरे में आएं।
बैठक में सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, एसीडी विजय कुमार, एसीपी अब्दुल राशिद कोहली, जिला समाज कल्याण अधिकारी वकील अहमद भट्ट, डीओ एनआरएलएम जावेद उल सोफी, प्रशासक ओएससी नीतू शर्मा और बीडीओ मुख्यालय सतपाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें