राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने शनिवार को अपने कार्यालय में जिला अधिकारियों की बैठक में शिक्षा क्षेत्र की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने जिला कैपेक्स, डीडीसी, बीडीसी और पीआरआई अनुदान के तहत शुरू की गई परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की व्यापक समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि 1.12 करोड़ रुपये की लागत से पीआरआई अनुदान के तहत 26 परियोजनाओं और बीडीसी अनुदान के तहत 3 परियोजनाओं पर काम प्रगति पर है। मिड डे मील के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। परियोजनाओं पर हुए व्यय के संबंध में संबंधित अधिकारी ने बताया कि आवंटित 10.40 करोड़ रुपये में से 7.12 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। फिजिकल क्लास वर्क को फिर से शुरू करने के संबंध में संबंधित अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 2073 स्कूल हैं जिनमें 1722 सरकारी और 351 निजी हैं, जिनमें कुल 157914 बच्चों का नामांकन हैं। डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को शिक्षण संस्थानों में उचित दूरी के साथ बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली आपूर्ति आदि जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा ताकि छात्रों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में संक्रमण के जोखिम से बचने के लिए छात्रों और कर्मचारियों द्वारा कोविड 19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा।