फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी प्रशासन 2 दिवसीय मेगा सांस्कृतिक उत्सव के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। जिला प्रशासन स्थानीय विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देने और प्रदर्शित करने के लिए इस माह के अंत में दो दिवसीय मेगा सांस्कृतिक उत्सव की मेजबानी करने जा रहा है। उपायुक्त राजेश के. शवन ने संबंधित अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की, और 28-29 अगस्त को होने वाले मेगा सांस्कृतिक उत्सव के सुचारु और सफल संचालन की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ यूटी के बाहर के कलाकार भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में आयोजित होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाला मुशायरा शामिल होगा। उपायुक्त ने स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि संस्कृति आराम और अपनेपन की भावना का योगदान करती है। परिवारों को एक साथ लाती है, और लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने में सक्षम बनाती है।
उपायुक्त ने दो दिवसीय आयोजन के सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को समन्वय और सामंजस्य में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजन के लिए स्मारक गतिविधियों के आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही करने और एक व्यवहार्य योजना तैयार करने पर जोर दिया। उपायुक्त ने कोविड-19 संक्रमण के जोखिम से बचने के लिए आयोजन के दौरान कोविड संबंधित सभी एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

बैठक में पांच दिवसीय शकरमार्ग ट्रेकिंग और मेला आयोजन की व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया गया। बैठक में एडीसी सचिन देव सिंह, सीईओ आरडीए विवेक पुरी, एसीआर ताहिर मुस्तफा मलिक, रजिस्ट्रार बीजीएसबीयू, सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, जिला संस्कृति अधिकारी डॉ. आलम डार, डीआईओ नरिंदर कुमार, एडी पर्यटन अंबिका बाली सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें