फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा समाज सेवी की अंद्राबी से अहम मुलाकातमुगल रोड मुद्दे पर विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पीर पंजाल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता इमरान खान ने केंद्रीय वक्फ विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. दर्शन अंद्राबी के साथ जम्मू में विशेष बैठक की और लोगों की आवश्यक मांगों को रखा। बैठक के दौरान इमरान खान ने क्षेत्र के लोगों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों और चिंताओं को उठाया और इनके हल के लिए डॉ. अंद्राबी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप की अपील की।
विज्ञापन

इमरान ने डॉ. अंद्राबी से कहा कि रोगियों की बढ़ती संख्या से थन्नामंडी अस्पताल का अपग्रेड होना अनिवार्य हो गया है। साथ ही वक्फ के तहत शाहदरा शरीफ में तकनीकी और कौशल विकास संस्थान की स्थापना भी की जाए। तकनीकी मामलों के विकास से लोगों को काम के नए अवसर मिलेंगे। विशेष रूप से क्षेत्र के युवा और बड़ी संख्या में छात्र इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा मुगल रोड को खोला जाए, ताकि गरीबों, मरीजों और उनके परिवारों, श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में आम यात्रियों, व्यापारियों और सरकारी कर्मचारियों का आवागमन दुरुस्त हो सके। कश्मीर घाटी के लिए मुगल रोड सबसे नजदीक है और पीर पंजाल की आम जनता के लिए सबसे आसान तरीका है। इसलिए, इसे बिना किसी कारण बंद रखना अन्याय और क्रूरता है।
इमरान ने अंद्राबी से इन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को व्यक्तिगत स्तर पर उठाने के लिए कहा। ताकि, आम लोगों को और परेशानी का सामना न करना पड़े। उठाए गए सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के बाद डॉ. अंद्राबी ने इमरान को आश्वासन दिया कि वह लोगों के हित में संबंधित अधिकारियों के सामने इस मामले को जल्द से जल्द उठाएंगे और इन महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें