राजोरी। राजोरी से सटे गर्दन बाला क्षेत्र में रविवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उक्त निवासी रुबीना कौसर पत्नी अल्फाज शनिवार रात को कमरे में सोने के लिए गई, लेकिन सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आई। तो परिवार के लोगाें ने दरवाजा तोड़कर भीतर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। इस बारे में परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीएमसी राजोरी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने धारा 174 में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला के मायके वालों ने ससुराल पर उसे परेशान करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे काफी समय से परेशान किया जाता रहा है। उसकी हत्या की गई है। उन्होंने अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए ताकि सच सामने आए और इस मामले में न्याय हो।