फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी नगर में बेतरतीव वाहनों के खडे रहने से हर समय लगा रहता है जांम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। नगर के मुख्य बाजारों की सड़कों के किनारे बेतरतीब वाहनों के खडे़ रहने के कारण हर समय जाम लगा रहता है। इस कारण राहगीरों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया होता है, लेकिन सड़क किनारों वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े रहने से दिक्कतें होती हैं। लोग सड़क किनारे वाहनों को खडे़ कर बाजार में खरीदारी के लिए चले जाते हैं। इस कारण वाहनों के बेतरतीब खडे़ रहने के कारण लगने वाले जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में नियमित तौर पर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों गोपाल शर्मा, ओम प्रकाश, सतपाल, कृष्ण लाल, रमेश चंद्र आदि का कहना है कि नगर की सड़कों पर लगने वाले जाम के कारण जो सफर उन्हें कुछ मिनट में तय करना पड़ता है, उसमें कई घंटे लग जाते हैंख् जिससे जाम के कारण उनका बहुत समय बरबाद होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली का नतीजा है कि नगर की सड़कों पर हर समय जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें