फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः मां ने धूम्रपान से रोका तो 13 साल के बच्चे ने कर ली आत्महत्या

Wed, 12 Aug 2020 11:43 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग में राजोरी जिले के बुद्धल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 13 साल के बच्चे ने इसलिए पेड़ से लटककर जान दे दी, क्योंकि उसे मां ने धूम्रपान करने पर डांटा था। नसीहत दी थी कि दोबारा धूम्रपान न करे। पुलिस के अनुसार उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति का पुत्र जोकि कक्षा आठ का छात्र था, उसको धूम्रपान की लत लग गई थी। इसकी जानकारी जब अभिभावकों को मिली तो वह चिंतित हो गए।

विज्ञापन


कई बार समझाने के बाद भी जब उसने धूम्रपान नहीं छोड़ा तो मां ने उसे डांट दिया और दोबारा धूम्रपान न करने की नसीहत दी। वहीं बेटा मां की डांट सहन नहीं कर पाया और घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक पेड़ से लटककर जान दे दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने और और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, बेटे का शव देखकर मां बेहोश हो गई और परिवार में सदमे का माहौल है। मां होश में आने के बाद बार-बार शव से लिपट कर उसे गले लगा कर बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जन्नत को जहन्नुम बनाने की साजिश रच रहे आतंकी, नेताओं पर हमलों के बीच भाजपा को आठ झटके
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें