फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना लॉकडाउन का राजोरी में देखने को मिला संपूर्ण असर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन एक बार फिर लागू हो गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। शनिवार की सुबह शहर के विभिन्न चौराहों पर कुछ चहल पहल रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

शहर में रोजाना सुबह से ही लोगों की चहल कदमी शुरू हो जाती है और दिन चढ़ते ही बाजारों में भीड़ होनी शरू हो जाती थी। लेकिन, वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दिन भर सन्नाटा रहा। शनिवार को नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक वीकेंड लॉकडाउन का असर रहा। सभी दुकानें और हर प्रकार की व्यापारिक गतिविधियां बंद रहीं। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से जरूरी सेवाओं को सुबह छूट दी गई थी। इसके तहत दवाइयों की दुकानें शाम तक खुलीं रहीं, जबकि दूध, फल, सब्जियों की दुकानें सुबह ही खुलीं। शहर और जिले के अन्य इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कई स्थानों पर पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें