कसबे में वीरवार को गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में गुरुपर्व पर विशेष दीवान सजाए गए और लंगरों का भी आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में संगत ने भाग लेते हुए रागी जत्थों की गुरुवाणी पर आधारित शब्द कीर्तन का श्रवण किया और लंगरों में प्रसाद छका।
कसबे में हर तरफ गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव की धूम दिखाई दे रही थी। जिसके चलते नगर के गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में संगत उमड़ने लगी थी। इस अवसर पर गुरुद्वारे में चल रहे गुरुग्रंथ साहब के अखंड पाठों का भोग डाला गया। गुरुद्वारा सिंह सभा में विशेष दीवान सजाए गए। इस अवसर पर सिख विद्वानों ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला।