फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग पर काबू पाने और बचने के उपाय सीखे

Tue, 09 Feb 2016 01:14 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरदराज के स्कूलों के बच्चों को फायर सेफ्टी के बारे जागरूक किया गया। जम्मू-कश्मीर फायर और इमरजेंसी सर्विस कमांड राजोरी द्वारा सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल मंजाकोट में आयोजित कार्यक्रम में तहसील के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर फायर कर्मियों ने बच्चों के साथ मॉक ड्रिल की। दमकल विभाग राजोरी के असिस्टेंट डायरेक्टर आरसी रैणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की मदद से प्रबंधक टीम, जागरूकता टीम, अलार्म टीम, निकासी टीम, फायर फाइटिंग टीम, बचाव दल, प्राथमिक चिकित्सा टीम, साइट सुरक्षा टीम का गठन कर मॉक ड्रिल की गई।

रैणा ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को आग पर काबू पाने के उपाय और बचाव बताए। साथ ही आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आग बुझाने वाले उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें