फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर पंजीकृत क्लीनिकों पर अब कसेगी नकेल

Tue, 09 Feb 2016 01:09 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गैर पंजीकृत क्लीनिकों पर शिकंजा कसा जाएगा। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर चमन भसीन ने इस संबंध निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ के निर्देश में चल रही अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों, नर्सिंग होम, डेंटल क्लीनिकों, लैबोरेटरी, एक्सरे क्लीनिकों, आई क्लीनिकों आदि की जांच का जिक्र किया गया है। उन सभी क्लीनिकों पर कार्रवाई की जाएगी, जिनका पंजीकरण नहीं है। जांच का काम विशेष टीम करेगी।

बताया जाता है कि जिले में कई क्लीनिक बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। इनके पास क्लीनिक चलाने का कोई अधिकार नहीं है। यहां तक तक कई क्लीनिकों में काम करने वालों के पास न तो संबंधित डिग्री है और न ही डिप्लोमा।
विज्ञापन


यहां तक कि क्लीनिकों में उपकरण भी सही नहीं हैं। ऐसे में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कुछ अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों में लिंग जांच भी चोरी छिपे की जा रही है। लैबोरेटरी में रक्त की जांच करने वाले कर्मचारियों पर भी हुनर नहीं होने की बात सामने आ रही है।

सीएमओ ने ऐसे सभी क्लीनिकों के मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल संबंधित दस्तावेज पूरे करा लें। पंजीयन प्रमाणपत्र समेत साइन बोर्ड, अधिकृत सलाहकार, डाक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ की सूची, गुणवत्ता प्रमाणपत्र, लागत और स्वास्थ्य सुविधाओं समेत अन्य सभी औपचारिकताएं जांची जाएंगी।
विज्ञापन


सीएमओ ने विशेष टीम गठित कर जिले के सभी क्लीनिकों की जांच कराए जाने की बात कही है। निर्देश में कहा गया है कि जो क्लीनिक गैर पंजीकृत होंगे या सुविधाओं समेत अन्य कमियां होंगी, उन्हें बंद कराने समेत अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी भी तरह से ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें