फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में खूब लगाई दौड़

Sun, 22 Nov 2015 08:08 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं की प्रतिभा निखारने के मकसद से स्टेट लेवल अंतर जिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा सेवा एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित राजीव गांधी खेल अभियान के तहत प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 14 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


लीग कम नॉक आउट बेस पर आधारित खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन एसवीएस कालेज के प्रिंसिपल शमशाद अहमद ने किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में डोडा जिले की टीम ने पुंछ टीम को 10 अंकों से हरा कर जीत दर्ज की। राजोरी की टीम ने कुलगाम टीम को 15 अंक से हराया, जबकि किश्तवाड़ टीम ने सांबा टीम को 11 अंक से हरा कर जीत दर्ज की।

राजोरी टीम ने एक अन्य मुकाबले में गांदरबल टीम को 17 अंक से हरा कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक जहांगीर मीर तथा मदन लाल ज्वाइंट डायरेक्टर की अध्यक्षता में हो रही है। मुकाबलों में जोनल फिजिकल एजूकेशन अधिकारी और फिजिकल एजूकेशन मास्टर तथा शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें