फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri: धार्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायत पर JKAS अधिकारी निलंबित, जांच के लिए कमेटी गठित

Wed, 07 Sep 2022 12:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार रवि वर्मा, राजोरी

सार

राजोरी में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले की शिकायत पर जेकेएएस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में जांच कमेटी गठित कर पंद्रह दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन
Suspension Order - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी से जन भावनाएं आहत करने की शिकायत का संज्ञान लेकर राजोरी जिला मजिस्ट्रेट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवाएं (जेकेएएस) अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट विकास कुंडल की ओर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि सहायक आयुक्त पंचायत (एसीपी) अब्दुल रशीद कोहली मंगलवार को कुछ अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ राजोरी के मुरादपुर स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने गए थे।

विज्ञापन

शिकायत पत्र - फोटो : संवाद
एक कर्मचारी की ओर से शाकाहारी भोजन मंगाने पर कोहली ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस शिकायत में जो आरोप सामने आए हैं, उससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता पंचायत सचिव संजीत शर्मा ने बताया कि उक्त अधिकारी ने ऐसी बातें कहीं है जो असहनीय थीं।

उन्हें आपत्तिजनक बातें कहने से मना किया तो नौकरी से निकालने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे नौकरी से इस्तीफा दे देंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त पवन परिहार की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें