एक कर्मचारी की ओर से शाकाहारी भोजन मंगाने पर कोहली ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस शिकायत में जो आरोप सामने आए हैं, उससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता पंचायत सचिव संजीत शर्मा ने बताया कि उक्त अधिकारी ने ऐसी बातें कहीं है जो असहनीय थीं।
उन्हें आपत्तिजनक बातें कहने से मना किया तो नौकरी से निकालने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे नौकरी से इस्तीफा दे देंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त पवन परिहार की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा है।