फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित केएएस अधिकारी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला निलंबित एसीपी के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। धर्म विशेष पर टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित असिस्टेंट कमिश्नर पंचायत (एसीपी) अब्दुल रशीद कोहली के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी केएएस अधिकारी राजोरी में तैनात था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केएएस अधिकारी ने चार अन्य कर्मचारियों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाते समय एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। इस संबंध में एक कर्मचारी ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजोरी के समक्ष शिकायत की थी और बाद में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विकास कुंडल ने एसीपी को तत्काल निलंबित कर दिया था। एडीडीसी पवन परिहार को मामले की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा था। इसी मामले में वीरवार को पुलिस ने भी केएएस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें