फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिला स्वास्थ्य विभाग से आयु प्रमाण पत्र, विधवा प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी दस्तावेजों का लाभ उठाने के लिए वृद्ध नागरिकों को मदद देने के उद्देश्य से, चिकित्सा विभाग ने विशेष शिविर आयोजित किए। सीएमओ राजोरी डा. सुनील शर्मा की अगुवाई में विभाग ने जिले सुंदरबनी, नौशेरा, कालाकोट और खवास में कई चिकित्सा शिविर आयोजित किए।
विज्ञापन

इन विशेष शिविरों के दौरान जिले के सुंदरबनी और नौशेरा में 582 प्रमाण पत्र वितरित किए गए जबकि कालाकोट और खवास क्षेत्र में 171 प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिनमें प्रमाणपत्रों में से अधिकांश वृद्धावस्था प्रमाण पत्र शामिल हैं, जो वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक हैं। जिला प्रशासन ने बचे हुए पात्र पेंशन लाभार्थियों को शामिल करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन करने के निर्देश जारी किए थे। व्यक्तियों को लाभ उठाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से भी प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
खास कर वृद्धों की सुविधा के लिए डीसी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया था। वहीं डीसी ने कि जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र नागरिकों को लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन कर रहा है और ऐसे शिविर आगे भी जारी रहेंगे ताकि जिले में हर किसी को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें