फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में 12 स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्थापित किए जाएंगे: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। आयुष्मान भारत और संशोधित राष्ट्रीय टीबी रोग योजना की समीक्षा के लिए डीसी एजाज असद ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुष्मान भारत की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील शर्मा ने बताया कि अब तक जिले में पंजीकृत कुल मरीजों की संख्या 180 है, स्वीकृत दावों की संख्या 83 है जबकि 59 मामले अभी पेंडिंग है। वहीं कम प्रगति के गंभीर नोटिस लेते हुए डीसी ने ब्लाक चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह कम प्रगति के मुद्दों को जल्द हल करें।
विज्ञापन

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि जिले में जन औषधि और सहयोग फार्मेसी के खुलने में देरी के कारण विभिन्न दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिले में आधुनिक नैदानिक सुविधाओं की कमी है और यही कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिनकी वजह से प्रगति धीमी है। वहीं स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों की स्थापना के बारे मे सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल लोगों तक पहुंचाने का विस्तार करने के लिए स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कल्याण केंद्र को मजबूत किया जा रहा है।
यह केंद्र प्रजनन और बाल स्वास्थ्य सेवाओं, संचारी रोगों, गैर-संचारी रोगों, उपशामक देखभाल और बुजुर्गों की देखभाल, मौखिक स्वास्थ्य, ईएनटी देखभाल और बुनियादी आपातकालीन देखभाल की विस्तृत सेवाओं के लिए निवारक, प्रचारक, पुनर्वास और उपचारात्मक देखभाल प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 12 स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं और वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान अनुमोदन के लिए 40 और प्रस्तावित किए हैं। वहीं शोधित राष्ट्रीय टीबी रोग योजना की समीक्षा करते हुए यह बताया गया कि जिले में 6 टीबी यूनिट हैं, 12 निर्धारित माइक्रोस्कोपी केंद्र हैं और जिले में 376 अधिसूचित टीबी रोगी हैं।
विज्ञापन

अधिकारी ने आगे बताया कि जिले में 376 रोगियों को सार्वभौमिक ड्रग संवेदनशील परीक्षण किए गए हैं। जिले में निक्षय पोशन योजना के तहत अधिसूचित रोगियों के पक्ष में डीबीटी मोड के माध्यम से कुल 962000 रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें