फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: अधिकारियों को हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जनगणना 2027 की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन सांबा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वीरवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन के विभिन्न पहलुओं, उनकी जिम्मेदारियों तथा आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे सीएमएमएस (सेन्सस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) और एचएलबीएस वेब एप्लीकेशन के उपयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


यह प्रशिक्षण 24, 25 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और संचालनात्मक पहलुओं को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन निदेशालय जनगणना संचालन, जम्मू-कश्मीर के नोडल अधिकारी सेरिन कोहली तथा जिला समन्वयक हिमांशु कौल और संजय कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त आयुषी सूदन (जिले की प्रधान जनगणना अधिकारी भी हैं) ने सटीक और विश्वसनीय डेटा संग्रहण के महत्व पर जोर देते हुए अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त सांबा जगदीश सिंह, सहायक आयुक्त (राजस्व), उपमंडल मजिस्ट्रेट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी, सहायक निदेशक डीएसईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें