फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: पकड़े गैंगस्टरों के मददगार की तलाश में कई जगहों पर दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी पुलिस की तरफ से पुलिस अधिकारी की हत्या करने पहुंचे दो कुख्यात गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के बाद उनके तीसरे सहयोगी की धर पकड़ के लिए तलाशी अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने तीसरे सहयोगी को ट्रैक करने के प्रयासों को तेज कर दिया है, जो फरार है। उसकी धरपकड़ और नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किये गए कुख्यात गैंगस्टरों में राजपुरा नडाला निवासी अविनाश और विजयपुर निवासी राहुल कुमार के खिलाफ राजोरी पुलिस थाने मे एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
बता दें कि दोनों कुख्यात गैंगस्टर राजोरी में एक पुलिस अधिकारी की हत्या करने के इरादे से पहुंचे थे। हालांकि पुलिस और सीआईडी सीआई की समय पर की गई कार्रवाई के कारण वे अपनी योजना को अंजाम देने से पहले ही पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें