फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: एमवीडी ने चलाया अभियान, 16 वाहनों के चालान, 74,100 रुपये जुर्माना

Mon, 08 Jun 2026 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
राजोेरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एमवीडी का सख्त अभियान, 16 वाहनों के चालान, 74,100 रुपये जुर्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



राजोेरी। मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) ने राजोेरी–पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। यह अभियान एआरटीओ राजोेरी आशिक रफीक मलिक की निगरानी में चलाया गया।
इस दौरान प्रवर्तन दल ने कुल 96 वाहनों की जांच की और मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए। जांच के दौरान 16 वाहनों के चालान किए गए जबकि गंभीर उल्लंघनों के चलते तीन वाहनों को जब्त (डिटेन) किया गया। जारी किए गए चालानों से 74,100 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमवीडी अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, स्पीड लिमिटिंग डिवाइस (एसएलडी) के बिना वाहन संचालन, वाहनों में अनधिकृत संशोधन, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, निर्धारित वर्दी नियमों का उल्लंघन, लापरवाही एवं तेज रफ्तार से वाहन चलाना तथा प्रवर्तन अधिकारियों के वैध निर्देशों का पालन न करना जैसी अनेक अनियमितताएं पाई गईं।
कोट
सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जिले भर में नियमित रूप से जांच अभियान जारी रहेंगे।
- आशिक रफीक मलिक, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें