फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद हुआ धमाका, तीन लोग झुलसे

Mon, 08 Jun 2026 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद हुआ भीषण धमाका, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसेफोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



राजोेरी। जिले के खा नंबर दो गांव में रविवार को रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर में रिसाव के कारण हुए भीषण विस्फोट में तीन लोग झुलस गए। हादसे में मकान की खिड़कियों के शीशे और मुख्य गेट क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को पहले जीएमसी राजोेरी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार खा नंबर दो गांव निवासी कश्मीर सिंह के घर में रसोई गैस सिलिंडर से गैस रिसाव की समस्या थी। इस दौरान उसके दो भांजे और एक परिजन वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने गैस रेगुलेटर चालू किया लेकिन गैस चूल्हे में आग नहीं लगी। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब चूल्हा नहीं जला तो उनमें से एक व्यक्ति ने यह जांचने के लिए माचिस जलाई कि कहीं गैस रिसाव तो नहीं हो रहा।
विज्ञापन

माचिस जलाते ही कमरे में पहले से भरी हुई एलपीजी गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कमरे की खिड़कियों के शीशे टूट गए और मकान का मुख्य गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की चपेट में आकर तीनों झुलस गए।
घायलों की पहचान विक्रम सिंह (32) पुत्र बलवीर सिंह, उसका चचेरा भाई राकेश सिंह (38) पुत्र परतम सिंह और परिजन शंकर सिंह पुत्र कमल सिंह सभी निवासी खा नंबर दो राजोेरी के रूप में हुई है।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तीनों घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोेरी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उन्नत उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और विस्फोट के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में एलपीजी गैस रिसाव को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से गैस रिसाव की स्थिति में किसी भी प्रकार की आग जलाने, माचिस या विद्युत स्विच का उपयोग करने से बचने तथा तुरंत गैस आपूर्ति बंद कर संबंधित एजेंसी को सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें