फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी के स्कूल में गैरहाजिर शिक्षक निलंबित किया, एक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के बल जरालां क्षेत्र स्थित सरकारी मिडिल स्कूल कथा में मुख्य शिक्षा अधिकारी बिशंबर दास ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक शिक्षक वली मोहम्मद और तारिक इकबाल स्कूल से गैर हाजिर मिले। स्कूल में स्टाफ का हाजिरी रजिस्टर देखा तो पाया कि शिक्षक वली मोहम्मद ने हाजिरी लगा रखी थी। बिना किसी अनुमति के स्कूल से अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे गैर हाजिर शिक्षक तारिक़ इक़बाल की हाजिरी की जांच की तो पाया कि वो डाइट राजोरी मे किसी ट्रेनिंग के लिए गए हैं। वहीं, सीईओ ने जांच के लिए डाइट राजोरी के प्रिंसिपल से फोन पर सम्पर्क किया तो पता चला कि तारिक ट्रेनिंग मे भाग लेने डाइट में नहीं पहुंचे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर शिक्षक वली मोहम्मद को तत्काल निलंबित कर दिया है और शिक्षक तारिक इकबाल के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। साथ ही जिला एजुकेशन प्लानिंग अधिकारी राजोरी को जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले की जांच करने और 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें