फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी-कोटरंका सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग। समझाते पुलिस अफसर। संवाद - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी जिले के बड्डाल गांव में लोगों ने अज्ञात बीमारी से मौतों के कारणों का पता न चलने पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। बुधवार को कोटरंका मे युवाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पीडीपी नेता गुफ्तार अहमद की अध्यक्षता में भारी संख्या मे युवा कोटरंका के मुख्य बाजार में जमा हुए और राजोरी-कोटरंका सड़क मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि बड्डाल मे मौतों का सिलसिला शुरू हुए डेढ़ महीना होने वाला है, लेकिन आज तक न ही मुख्यमंत्री और न ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक शब्द भी बड्डाल के लोगों के लिए बोला। दोनों के पास इतना भी समय नहीं है कि वो एक बार बड्डाल में आकर पीड़ित परिवारोें से मिलें और उन्हें सहारा दें। न सरकार के मंत्रियो को बड्डाल के लोगों की कोई चिंता है और न यहां के एलजी प्रशासन को। लोग अज्ञात कारणों से मरते जा रहे हैं। तीन परिवार पूरी तरह से खत्म हो गए हैं, लेकिन सरकार की अभी तक नींद नहीं खुली है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि डेढ़ महीना बीत गया लेकिन आज तक सच सामने नहीं आया। यदि यह मौतें किसी वायरस या बीमारी से नहीं हुई हैं तो आज तक पुलिस को जांच क्यों नहीं सौंपी गई। पुलिस जांच करती तो बहुत कुछ सच सामने आ गया होता। वहीं करीब 2 घंटे के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मौक़े पर उन्हें समझाया कि पुलिस भी कार्रवाई कर रही है और कई टीमें सच सामने लाने के लिए काम कर रही हैं और जल्द ही सच सामने आएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद युवाओं ने प्रदर्शन खत्म किया लेकिन यह चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही राज़ से पर्दा नहीं उठा तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें